February's Favourite
All posts
siva••1 min read

गुरु ऐसे होते हैं क्या?

अपना दामन बचाने को
मेरा आँगन मैला करना—
गुरु ऐसे होते हैं क्या?


हूँगा मैं स्वार्थी, गोविंद,
ईर्ष्या से भरा-भया—
गुरु ऐसा कहते हैं क्या?


फ़र्ज़ था मेरा ख़िदमत करना,
जो - मैंने निभाया था।
उसी सेवा पे दोष लगाना—
गुरु ऐसा भी करते हैं क्या?


-siva